{"_id":"620c04276d0b760f3f67e48a","slug":"two-days-after-the-election-opd-opened-for-half-a-day-then-there-was-a-queue-of-patients-bareilly-news-bly475600682","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद दो दिन बाद आधे दिन खुली ओपीडी तो मरीजों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बाद दो दिन बाद आधे दिन खुली ओपीडी तो मरीजों की लगी कतार
विज्ञापन
Two days after the election, OPD opened for half a day, then there was a queue of patients
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को दो दिन बाद आधे दिन के लिए खोली गई थी। लिहाजा, इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे दोपहर बारह बजे बंद होने वाली ओपीडी करीब एक बजे तक चली। दवा काउंटर पर भी काफी देर तक मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया।
रविवार के बाद सोमवार को इलेक्शन के चलते ओपीडी बंद रही थी। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी आधे दिन रही। इसकी जानकारी न होने की वजह से सुबह से ही मरीजों की कतारें परचा काउंटर, ओपीडी और दवा काउंटर पर लगनी शुरू हो गईं थीं।
आमतौर पर जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब दो हजार मरीज पहुंचते हैं लेकिन मंगलवार को आधे दिन की ओपीडी के बावजूद करीब डेढ़ हजार परचे बनाए गए। दूर दराज से आए मरीजों को दिक्कत न हो इसलिए परचा काउंटर भी साढ़े ग्यारह बजे तक खुला रहा। अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को देखने के बाद ही चिकित्सक अपने कक्ष से उठे। सर्वाधिक भीड़ फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर रही। हालांकि, भीड़ होने की वजह से कोविड नियमों का पालन नहीं हो सका।