Bareilly: राजश्री इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, प्रकृति संरक्षण पर हुई चर्चा
अतंरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पहले दिन मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार महाजन ने प्राकृतिक संसाधनों के औद्योगिक प्रयोग पर नियंत्रण को आवश्यक बताया। संस्थान के चेयरमैन ने प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 'सस्टेनेबिल डेवलपमेंट इन इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड मेडिकल साइंस' विषय पर दो दिवसीय अतंरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन दिल्ली के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजीव कुमार महाजन, विशिष्ट अतिथि रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान से हितानाथ ढाकल, संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, एकेडिमिक एडवाइजर मिस तूलिका अग्रवाल ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार महाजन ने सस्टेनेबिल डेवलपमेंट को वैश्विक मुद्दा बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के औद्योगिक प्रयोग पर नियंत्रण को आवश्यक बताया। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि आम जनमानस जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण आदि गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर प्रकृति संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए
एकेडिमिक एडवाइजर मिस तूलिका अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से भविष्य में पर्यावरण के अनुकूल उपायों और उनके प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गेदू कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज भूटान से हितानाथ ढाकल, केशरनाथ ढाकल, बैंक ऑफ भूटान से डिक बहादुर राय ने अपने विचार व्यक्त किए।
देश-विदेशों में संचालित विभिन्न विश्वविद्यालयों, शोध केंद्रों एवं संस्थानों से लगभग 100 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 68 शोध-पत्रों को प्रजेंटेशन के लिए चयनित किया गया। इसमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैनेजमेंट, फार्मेसी, भौतिकी, रसायन, बॉटनी, एग्रीकल्चर एवं चिकित्सा क्षेत्रों में आधुनिक विकास के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी के दूसरे दिन शनिवार को समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के डीन (एकेडमिक्स) डॉ0 साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, निदेशक शोध एवं विकास डॉ. पंकज कुमार शर्मा, सुभाष मेहरा, प्राचार्य डॉ. मुकेश पाल गंगवार, डॉ. सी.पी. गंगवार, डॉ. दुर्गालाल शर्मा, डॉ. सुचेता सिंह, डॉ. रवीश अग्रवाल, अनुज वर्मा, मोहित पांडेय, रामजी प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिन बिष्ट ने किया।