हाफिजगंज। हरहरपुर मटकली में बहगुल नदी के किनारे दो मगरमच्छ दिखे। इसके भय से ग्रामीण नदी के किनारे आने-जाने से कतराते रहे। ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वन विभाग से पकड़वाने की मांग की है।
गांव हरहरपुर मटकली के जलीस अहमद ने बताया कि गांव हरहरपुर के किनारे बैगुल नदी है। अभी चार दिन पूर्व मठ की तरफ एक खेत में मगरमच्छ को बैठा देखा गया था, जिसकी लोगो ने वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी है, लेकिन अब गांव के कर्बला की तरफ नदी के ढलान पर दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसके बाद लोगों में खौफ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा माधो सिंह, अकबर अली गांव पहुंचे। नदी किनारे मगरमच्छों को ढूढा, लेकिन कामयाब नहीं हुए। उन्होंने ग्रामीणों को नदी के किनारे अकेले जाने से मना किया है। संवाद