{"_id":"67211cc5ed49dfcb60020d4c","slug":"two-class-10-students-shot-a-classmate-in-bareilly-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झगड़े के बाद 10वीं के दो छात्रों ने सहपाठी को मारी गोली, आरोपियों सहित चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झगड़े के बाद 10वीं के दो छात्रों ने सहपाठी को मारी गोली, आरोपियों सहित चार हिरासत में
Tue, 29 Oct 2024 11:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:05 PM IST
सार
Bareilly News: फरीदपुर में 10वीं के छात्रों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात गोली तक पहुंच गई। एक छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी छात्र अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में हाईस्कूल के छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद दूसरे समुदाय के दो छात्रों ने अपने ही सहपाठी को गोली मार दी। कमर के नीचे जांघ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी ललित यादव फरीदपुर नगर में स्टेशन रोड पर परिवार सहित रहता है। वह म्यूज इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता है। ढकनी गांव के दो छात्र उसी के कक्षा में पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर दोनों से ललित का झगड़ा हो गया। उसी दिन देर रात ललित यादव को उसका दोस्त डोसा खिलाने घर से ले गया। ललित बाइक पर बैठा था।
विज्ञापन
दोपहर में हुआ था छात्रों का झगड़ा
उसकी बाइक रेलवे फाटक के पास पहुंची। तभी पीछे से आए उसके सहपाठी दो छात्रों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से ललित बाइक से जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर में ललित के दोस्त ने दोनों छात्रों को पीटा था, इसके बाद बदला लेने के लिए दूसरे समुदाय के दोनों छात्रों ने गोली चलाई।
विज्ञापन
Trending Videos
गोली लगने पर भी संदेह
फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर उसके साथी दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, जांच ये भी की जा रही है कि छात्र को गोली लगी है कि नहीं। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
म्यूज इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र शर्मा ने कहा कि बाहरी लड़के ने पहले आकर छात्र के साथ मारपीट की। थाने में पुलिस को तहरीर दिलवाई गई है। ये बाहरी लड़के आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। शाम को क्या घटना हुई, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।