फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two children died by drowning in a pit on the side of the railway line in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Wed, 04 Aug 2021 05:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में रोजा-सीतापुर रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Two children died by drowning in a pit on the side of the railway line in Shahjahanpur
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। रोजा-सीतापुर रेलवे लाइन किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में बुधवार सुबह नहा रहे दो बच्चे डूब गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन जब तक उन्हें बाहर निकालते, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


रोजा थाना इलाके के जमुका गांव के रहने वाले अनिल का बेटा रोहित (12) कक्षा पांच का छात्र था। इसी गांव के रहने वाले जगदीश का बेटा आदर्श (11) कक्षा चार में पढ़ता था। दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे और रोज खेलने के लिए रेलवे लाइन किनारे चले जाते थे। 
विज्ञापन


बुधवार को दोनों दोस्त घर से खेलने के लिए निकले थे। इस समय रोजा-सीतापुर के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। गांव वालों ने बताया कि ठेकेदार ने जेसीबी से लाइन के किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया है जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चे गड्ढे में नहाने लगे। गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने की वजह से दोनों डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर आसपास के कुछ लोग भागकर बच्चों के घर पहुंचे। जानकारी मिलने पर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे तो दोनों बच्चे डूब चुके थे। 


परिजनों ने पानी में उतरकर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घाषित कर दिया। परिजन बच्चों के शव लेकर घर आ गए। बच्चों के पिता जगदीश और अनिल पल्लेदारी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed