फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cattle smugglers shot in the leg in an encounter four accused arrested in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार; सिपाही भी हुआ घायल

Sat, 23 Aug 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

बरेली में किला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो के पैरों में गोली लगी है। एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। तस्करों से मांस व औजार बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन
Two cattle smugglers shot in the leg in an encounter four accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों से शुक्रवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने बड़ी मात्रा में तस्करों से संरक्षित पशु का मांस और हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


22 अगस्त को किला क्षेत्र में बाकरगंज नदी के किनारे खेत में संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। दरोगा मनवीर की ओर से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तस्करों की तलाश की जा रही थी। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर किला थाना पुलिस का सामना पशु तस्करों के गिरोह से हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: थैले में लाश... अस्पताल में शिशु की मौत, डीएम की चौखट पर पहुंचा पिता; आंसुओं को देख पसीजा अफसरों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए 
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किला के हुसैनबाग निवासी शमशुद्दीन, मुमताज, मोहसिन और सीबीगंज सराय तल्फी निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुमताज उर्फ सलमान और मोहसिन गोली लगने से घायल हो गए। सिपाही सुनील कुमार को भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इनके चार फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक तस्करों के गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो सकती है।

तस्करों से बड़ी मात्रा में हथियार और मांस बरामद 
इंस्पेक्टर ने बताया कि तस्करों से किला पुलिस ने करीब आधा क्विंटल संरक्षित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने चार तमंचे, चार कारतूस, सात छुरी, रस्सी और एक लकड़ी का पटला बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed