फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cars collided in Shahjahanpur s Khutar many injured and died

Shahjahanpur: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Sun, 30 Apr 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुटार (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुटार (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Apr 2023 11:09 PM IST
सार

खुटार-पूरनपुर मार्ग पर दो कारें आमने सामने भिड़ गईं। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची को गंभीर हालत में बरेली ले जाया गया है।

विज्ञापन
Two cars collided in Shahjahanpur s Khutar many injured and died
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में गोमती उद्गम स्थल से दर्शन कर घर लौट रहे जनपद लखीमपुर के पलिया कस्बे के लोगों की कार की एक दूसरी से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।

विज्ञापन


पलिया के मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी भगवानदास गुप्ता की रिश्तेदारी जनपद पीलीभीत के माधौटांडा में है। रविवार को परिवार और पलिया के रिश्तेदारों ने गोमती उद्गम स्थल और माधौटांडा के रिश्तेदारों के घर जाने का प्लान बनाया था। रविवार सुबह सभी लोग पलिया से किराए की गाड़ी लेकर पहले माधौटांडा में गोमती उद्गम स्थल पहुंचे और वहां पूजा अर्चना करने के बाद रिश्तेदारी में चले गए। देर शाम सभी लोग एक इनोवा कार से घर लौट रहे थे। पूरनपुर खुटार रोड पर लौहंगापुर जंगल में खुटार की ओर से जा रही मर्सिडीज कार से पलिया के लोगों की कार सामने से टकरा गई। हादसे में इनोवा सवार सभी लोग घायल हो गए। मर्सिडीज सवार कार को छोड़कर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर 65 वर्षीय भगवानदास, कार चालक पलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र और भगवानदास के रिश्तेदारी विकास गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।

ये हुए घायल
हादसे में घायल भगवानदास के पुत्र नितिन की पत्नी सोनी गुप्ता और छह वर्षीय पौत्र कुंज गुप्ता, अनुज कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता और पुत्री उर्वशी गुप्ता, विकास गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता और चार वर्षीय पुत्री अन्नू, अनुपम गुप्ता की पत्नी नीलू गुप्ता, रितेश की पत्नी दिव्यांशी, सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी श्यामसती गुप्ता का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है। अन्नू को बरेली रेफर किया गया है। हादसे में मृत लोगों का सिर कार में टकराने से मौत का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed