फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brothers died by drowning in a pond in lakhimpur kheri

तालाब में डूबकर दो भाइयों की मौत: छोटे को बचाने के लिए बड़े ने लगाई छलांग, दोनों की चली गई जान

Sun, 26 Feb 2023 07:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

एक भाई ने दूसरे भाई की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। एक साथ परिवार से उठी दो अर्थी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हर आंख नम हो गई। 

विज्ञापन
Two brothers died by drowning in a pond in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताते हैं कि छोटा भाई तालाब से मिट्टी निकाल रहा था। इसी बीच वह पानी में गिर गया और डूबने लगा। छोटे भाई को बचाने के चक्कर में बड़े भाई ने भी छलांग लगाई, मगर दोनों डूब गए।

विज्ञापन


गांव रामपुरगोकुल निवासी मोहम्मद सलीम के दो बेटे खुश नवाज उर्फ छोटू (आठ वर्ष) और मोहसिन (सात वर्ष) गांव के तालाब के किनारे खेल रहे थे। बताते हैं कि इसी बीच अचानक छोटा बेटा मोहसिन तालाब में मिट्टी निकालने चला गया। कुछ ही देर में वह पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देखकर बचाने के लिए बड़ा बेटा भी तालाब में कूद पड़ा। दोनों ही डूबने लगे। पड़ोस में खड़े बच्चे ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे परिजन 

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी फरधान ले जाकर भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में मातम छा गया। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बिना कानूनी कार्रवाई के ले जाने से मना किया। एसओ फरधान अनिल कुमार सैनी ने मृतक के घरवालों को सांत्वना देते हुए काफी समझाया। इसके बाद सीओ गोला राजेश कुमार भी सीएचसी पहुंचे और घर वालों से मिलकर आवश्यक कार्रवाई कराने की सलाह दी। किसी तरह परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक भाई ने दूसरे भाई की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। एक साथ एक ही परिवार से उठी दो अर्थी से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के निवासी मोहम्मद सलीम के दोनों पुत्र खुश नवाज  और मोहसीन हमेशा साथ में रहते थे। एक दूसरे के बिना अकेले कहीं नहीं जाते थे। ग्रामीणों का कहना है यह दोनों भाई हमेशा साथ खेला करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed