{"_id":"6815d3779e4c848135077bc1","slug":"two-boys-missing-from-the-city-found-wandering-at-delhi-cantt-station-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर से लापता दो बालक दिल्ली कैंट स्टेशन पर भटकते मिले, सूचना पर बरेली से रवाना हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर से लापता दो बालक दिल्ली कैंट स्टेशन पर भटकते मिले, सूचना पर बरेली से रवाना हुई टीम
Sat, 03 May 2025 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 01:58 PM IST
सार
पिता की डांट से नाराज बालक अपने दोस्त को लेकर घर से चला गया। दोनों दिल्ली पहुंच गए। वहां कैंट रेलवे स्टेशन पर दोनों बच्चे घूमते मिले तो आरपीएफ ने पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद बरेली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर इलाके से बृहस्पतिवार दोपहर दो बालक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों के लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली। शनिवार सुबह दिल्ली के कैंट इलाके में रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमते दोनों बालक को संदेह के आधार पर आरपीएफ ने रोक लिया। इनसे पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह घर से बिना बताए चले आए हैं। यह सूचना दिल्ली पुलिस ने बरेली सदर कोतवाल अमित पांडेय को दी।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि दोनों बालकों की उम्र 11 व 12 साल है। दोनों आपस में दोस्त हैं। इनमें से एक को उसके पिता ने डांट दिया था, दूसरा उसके साथ चला गया। पुलिस ने तफ्तीश की तो दोनों सीसीटीवी फुटेज में साथ जाते दिख रहे थे। चूंकि इनके पास फोन नहीं है तो तलाश में दिक्कत आ रही थी। फिर भी पुलिस ने सभी थानों व रेलवे स्टेशनों पर इनके फोटो भेज दिए थे। अब बरेली पुलिस की टीम उनके परिवार के साथ दिल्ली जा रही है, वहां से दोनों को लेकर आएगी।
विज्ञापन