फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two and a half million people above 45 years of age will be vaccinated

45 साल से ज्यादा आयु वाले ढाई लाख लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million people above 45 years of age will be vaccinated
demo photo - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार से लगेगा टीका, हर हफ्ते 63 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य

विज्ञापन
बरेली। कोविड वैक्सीनेशन के चल रहे तीसरे चरण में बृहस्पतिवार से शासन के निर्देश पर 45 साल से ज्यादा आयु वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए तैयार की गई सूची के तहत अप्रैल में 252000 लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। हर हफ्ते 63 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के तहत, जिले में वैक्सीनेशन के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सरकारी समेत निजी अस्पताल को शामिल किया गया है, ताकि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को उनके क्षेत्र में ही केंद्र मिल सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अप्रैल में 252000 लोगों को आबादी के हिसाब से चिन्हित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियमानुसार कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं और स्वेच्छा से केंद्र का चयन कर टीका जरूर लगवाएं। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो पोर्टल पर दर्ज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क और निजी अस्पतालों में प्रति डोज 250 रुपए का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

करीब 15 फीसदी लोग हुए प्रतिरक्षित
बृहस्पतिवार को शहर और देहात के सरकारी अस्पतालों समेत निजी अस्पतालों में 11580 लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1735 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई, जो लक्ष्य के सापेक्ष 14.98 फीसदी रहा। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने कोरोना संक्रमण की बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों से टीका लगवाने को कहा है। बताया कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। लोग किसी तरह के भ्रम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुली ओपीडी, उमड़े मरीज

बरेली। शनिवार से बंद ओपीडी बुधवार को खुली तो शहर समेत गांवों से मरीजों और तीमारदार की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोरोना के बचाव के प्रति जागरूकता का कोई असर नहीं दिखाई दिया। मरीज एक दूसरे से सटकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।

काउंटर पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि बुधवार को चार सौ नए पर्चे बने। इसमें ज्यादातर आंख, शरीर में दर्द और वायरल से पीड़ित मरीजों के पर्चे रहे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को दो गज दूरी और मास्क लगाने का सुझाव देता रहे। इसे लेकर कुछ से झड़प भी हुई। सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से वायरल बीमारियों से तमाम लोग ग्रसित हैं। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच के लिए भेजा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed