फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two and a half million looted into the house, slapped with a sword in protest

घर में घुसकर ढाई लाख की लूट, विरोध करने पर तलवार मारकर हाथ काटा

Tue, 09 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million looted into the house, slapped with a sword in protest
घटना की जानकारी लेते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

क्योलड़िया में चार नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, जेवरात भी लूट ले गए

विज्ञापन

गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल में भर्ती, एसपी देहात मौका देखने पहुंचे

नवाबगंज। क्योलड़िया में रविवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ढाई लाख की नकदी के साथ जेवरात लूट लिए। बदमाशों के भागते वक्त घर के मालिक ने शोर मचाया तो धारदार हथियार से वार कर उसका हाथ काट डाला। शोर सुनकर परिवारवाले और आसपास के लोग पहुंचे तब तक बदमाश भाग निकले। गंभीर हालत में घायल को परिवारवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पर एसपी देहात, सीओ नवाबगंज ने घटनास्थल का मुआयना किया।
क्योलड़िया गांव में मजदूरी करने वाले जाहिद हुसैन रविवार रात खुद घर के बरामदे में सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी रजिया, बेटी फिजा, बेटा फैज और उवैश आंगन में सोए हुए थे। जाहिद के मुताबिक रात करीब तीन बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। दो ने उनके सीने पर धारदार हथियार रखते हुए चुप रहने को कहा और दो बदमाश अंदर कमरे में घुस गए और अलमारी से सोने चांदी के जेवर और प्लॉट खरीदने को रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट कर जब बदमाश जाने लगे तो उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर एक बदमाश ने धारदार हथियार से वार करके उनका हाथ काट दिया। हालांकि उन्होंने भी चारपाई के नीचे रखा बंका उठाकर एक बदमाश को फेंककर मारा जो उसकी पीठ में लगा। शोरशराबे की वजह से आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हुए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घरवालों ने जाहिद को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल की पड़ताल कराई गई।
विज्ञापन

घर में घुसते ही पूछा- कहां रखा है ढाई लाख रुपया

जाहिद ने तीन साल पहले छह बीघा जमीन बेची थी। जो कीमत मिली उसमें आधी रकम अपना घर बनवाने और मरम्मत में लगा दी, बाकी ढाई लाख रुपये प्लॉट खरीदने के लिए बचाकर रखे थे। रविवार शाम जाहिद के एक रिश्तेदार ने फोन कर उसे प्लॉट दिलाने की बात कही थी। उसी को उन्होंने ढाई लाख रुपया घर पर रखे होने की बात बताई थी। उसी रात यह वारदात हो गई। घर में घुसते ही बदमाशों ने उससे कहा, कहां रखा है ढाई लाख रुपया। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। मजदूर ढाई लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी की बात बता रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed