{"_id":"6523fc5a2a1b2c95ff09ec43","slug":"two-accused-threatened-to-kill-the-truck-owner-in-bareilly-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ट्रक मालिक को हत्या की धमकी, आरोपी बोले- लल्ला गद्दी के जेल से बाहर आते ही तुम्हारा मर्डर करा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ट्रक मालिक को हत्या की धमकी, आरोपी बोले- लल्ला गद्दी के जेल से बाहर आते ही तुम्हारा मर्डर करा देंगे
Mon, 09 Oct 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:44 PM IST
सार
ट्रक मालिक से दो लोग चालीस हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर ट्रक चलाने को ले गए। आरोपियों ने दो महीने बाद किराया देना बंद कर दिया। ट्रक मालिक ने किराया मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रक मालिक से दो लोग चालीस हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर ट्रक चलाने को ले गए। दो महीने बाद किराया देना बंद कर दिया। फिर आरोपियों ने जेल में बंद लल्ला गद्दी के जरिये हत्या कराने की धमकी दे डाली। आरोपियों पर रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
सूफी टोला निवासी शादाब के परिचित बदायूं निवासी जिलानी और एटा निवासी नीरज ने उनके घर आकर बताया कि तुम्हारा ट्रक चालीस हजार रुपये प्रतिमाह पर चलवा देंगे। दोनों की बातों में फंसकर शादाब ने दोनों को ट्रक दे दिया। दो महीने तक ट्रक का किराया शादाब को दिया गया। इसके बाद किराया देना बंद कर दिया। किराया मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Budaun News: दातागंज में शाहजहांपुर रोड किनारे बनीं दुकानों पर चला बलडोजर, दुकानदारों में खलबली
विज्ञापन
शादाब के घर पहुंचकर जिलानी और नीरज ने उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। दोनों शादाब की लात घूसों से पिटाई करने लगे। कहा कि लल्ला गद्दी के जेल से बाहर आते ही तुम्हारा मर्डर करा देंगे। किराया नहीं मिलने के कारण ट्रक की किश्तें भी जमा नही हो पाई हैं। शादाब की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।