{"_id":"6712fef68525b45a1a0247f4","slug":"two-accused-of-murder-of-elderly-arrested-with-reward-of-rs-10000-two-absconding-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103053-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बुजुर्ग की हत्या के आरोपी दस हजार के दो इनामी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बुजुर्ग की हत्या के आरोपी दस हजार के दो इनामी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
- नौ अक्तूबर को मामूली नोकझोंक के बाद आरोपियों ने कर दिया था हमला
बहेड़ी। बुजुर्ग की हत्या के आरोपी दस-दस हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार सुबह ही हत्याकांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शाम तक दो आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि दो अभी फरार हैं।
नौ अक्तूबर को शाम सात बजे गुड़वारा रेलवे क्रॉसिंग पर बाजपुर गांव निवासी निहाल सिंह (63) की नशे में धुत दूसरे समुदाय के चार युवकों से कहासुनी हो गई थी। जोखनपुर गांव निवासी चारों युवकों ने बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया। निहाल सिंह की पत्नी अनोखी देखी ने आरोपी अलीम, इश्तकार, नसीम, शोएब के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी फरार चल रहे थे।
बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान 13 अक्तूबर को निहाल सिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रिछा के निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास दो आरोपी अलीम और इश्तकार खड़े हैं। उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या की धारा नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। - संजय तोमर, इंस्पेक्टर, बहेड़ी
संवाद