फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested in drug trafficking case in Bareilly

Bareilly News: मादक पदार्थ तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन भागे; अफीम और स्मैक बरामद

Tue, 23 Sep 2025 11:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 11:06 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से अफीम और स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Two accused arrested in drug trafficking case in Bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी सिटी ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान तीन आरोपी मौके से भाग गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रविवार रात बारादरी थाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुराने रेलवे मैदान पर आरोपी स्मैक की सौदेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी निवासी साजिद और बहेड़ी के गांव जोखनपुर निवासी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। साजिद पर दो और रेहान पर तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों से 900 ग्राम अफीम, 200 ग्राम स्मैक, 3.5 किलो कट पाउडर, 94 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और दो वाहन बरामद किए गए। मौके से अर्सिया बोझ चौकी फरीदपुर निवासी नन्हे, रोहित उर्फ शोएब और भोजीपुरा निवासी आरिफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


दर्जी का काम करता था, शादी के बाद करने लगा तस्करी
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद पहले मोहल्ले में ही दर्जी का काम करता था। उसकी शादी बहेड़ी के गांव अर्सिया बोझ में हुई है। शादी के बाद उसका खर्च नहीं चल पा रहा था। ससुराल आने-जाने के दौरान साजिद की पहचान नन्हे से हुई। वह पहले से तस्करी कर रहा है। उसने साजिद के साथ मिलकर स्मैक का धंधा शुरू किया। दोनों मिलकर झारखंड से सस्ती अफीम लाते थे। स्मैक समेत पावर पाउडर मणिपुर से लाकर यहां फुटकर में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फाइक एन्क्लेव में आरोपी ने स्मैक की कमाई से बनाया मकान
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी साजिद ने स्मैक की कमाई से फाइक एन्क्लेव फेस-दो में 60 वर्गगज का मकान खरीदा। फिर उसे तीन मंजिला बनवाया। उसकी पत्नी और तीन बच्चे गांव में उसके माता-पिता के साथ रहने लगे। यह फाइक एन्क्लेव में घर से ही स्मैक का काम करने लगा। वह पीलीभीत से स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। 

रेहान ने हल्द्वानी में घर बना लिया है। साजिद की रेहान से जेल में मुलाकात हुई थी। जमानत पर बाहर आकर दोनों स्मैक की तस्करी करने लगे। गिरोह का सरगना नन्हे और उसका बेटा रोहित उर्फ शोएब है। तीसरा आरोपी आरिफ इनकी स्मैक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में सप्लाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed