फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   twelve year old child murdered in Bareilly

बालक की गला दबाकर हत्या, शव गोबर के ढेर में दबाया, सीसीटीवी से खुलेगा राज

Thu, 20 Jun 2019 10:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
twelve year old child murdered in Bareilly
फाइल फोटो
बरेली के बारादरी इलाके में बरात में दावत खाने गए एक बालक की हत्या कर शव डेढ़ किमी दूर मजार के सामने खाली पड़े प्लॉट में गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया गया। बुधवार सुबह भाई के लिए दुआ करने बहन मजार पर गई तो प्लॉट में शव पड़ा होने की जानकारी हुई। वहां जाकर देखा तो शव उसके भाई का निकला। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालियों की पुलिया पर जाम भी लगाया। लेकिन पुलिस के आश्वासन पर वे मान गए और जाम खोल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


कारचोबी का काम करने वाले सूफी टोला निवासी रईस अहमद का 12 वर्षीय बेटा अजहर अकेले मंगलवार रात नौ बजे गली के बाहर बने एवाने फरहत बरातघर में पड़ोसी इस्लाम की शादी की दावत खाने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अजहर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन रात भर ढूंढने के बाद भी अजहर नहीं मिला। बुधवार सुबह बहन मुस्कान बुखारपुरा में बुखार शाह मियां की मजार पर अजहर के लिए दुआ करने पहुंची। 

वहां मजार के सामने खाली प्लॉट में भीड़ देखकर पूछताछ की तो पता लगा कि वहां गोबर के ढेर के नीचे एक बालक का शव दबा है। शव का हाथ और कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। वहां मौजूद लोगों ने गोबर हटाया तो मुस्कान ने देखा कि शव उसके भाई अजहर का है। 

सूचना पर सीओ थर्ड पीपी सिंह, बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह और जगतपुर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। 

पोस्टमार्टम से लौटते वक्त परिवार के साथ मौजूद भीड़ ने मालियों की पुलिया पर शव रखकर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर परिजन मान गए। 

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि किशोर की हत्या के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट कराई गई है। फिलहाल किसी रंजिश का जिक्र परिवार ने नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed