फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tumse Hai Ujala Amar Ujala special campaign on Women Day

तुमसे है उजाला: उनको मिलेगी पहचान, जो समाज में लाए बदलाव, महिला दिवस पर अमर उजाला का विशेष अभियान

Sun, 02 Mar 2025 09:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Mar 2025 09:12 AM IST
सार

अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तुमसे है उजाला जैसे विशेष अभियान का शुभारंभ किया है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Tumse Hai Ujala Amar Ujala special campaign on Women Day
तुमसे है उजाला अभियान के तहत आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाएं समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निरंतर प्रगति कर रही हैं। वह सिर्फ जिम्मेदारियां ही नहीं उठा रही हैं, बल्कि अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला रही हैं। इसी को पहचान देने के लिए अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तुमसे है उजाला जैसे विशेष अभियान का शुभारंभ किया है। 

विज्ञापन


इस पहल के माध्यम से महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को संकलित किया जा रहा है। जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस मौके पर शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में पहुंचीं महिलाओं ने तुमसे है उजाला अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने समाज को सशक्त करने का आधार शिक्षा को बताया और कहा कि यह बेहतर भविष्य की नींव है।
विज्ञापन


आप भी दे सकते हैं सहयोग
अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत या सामूहिक प्रयासों से समाज में बदलाव लाने का कार्य किया है तो आप सोमवार (तीन मार्च) तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए महिलाएं स्वयं भी अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया
बारकोड स्कैन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शहर, पूरा पता और कार्य की श्रेणी (परिवार, समुदाय, समाज, कार्यस्थल, शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्य) भरें। अपने कार्य का संक्षिप्त विवरण दें। अपने योगदान को प्रमाणित करने के लिए फोटो या दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Tumse Hai Ujala Amar Ujala special campaign on Women Day
तुमसे है उजाला अभियान के तहत आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने की अभियान की प्रशंसा
- महिला दिवस पर ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं। इससे उन महिलाओं को पहचान मिलेगी, जिन्होंने अपने संघर्ष से समाज में बदलाव लाया है। - डॉ. अर्चना जौहरी
- यह पहल प्रेरणादायक महिलाओं को एक मंच देने का बेहतर तरीका है। इससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की हिम्मत मिलेगी।- शालिनी गोयल
- महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल बदलाव लाएगी। इससे न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला भी मिलेगा। - रिचा अग्रवाल
- महिलाओं को पहचान और सम्मान मिलना बहुत जरूरी है। इस तरह के अभियानों से उन महिलाओं की कहानियां सामने आएंगी, जो समाज में नई मिसाल कायम कर रही हैं। - डॉ. वंदना शर्मा
- हमें अपने काम के लिए जो पहचान मिल रही है, वह बहुत मायने रखती है। यह पहल और महिलाओं को भी आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। - दीक्षा सक्सेना
- इस तरह के अभियानों से महिलाओं के संघर्ष और सफलता की यात्रा को सामने लाने का मौका मिलेगा, जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी। - रंजना सलूजा
- हर महिला की अपनी अनोखी कहानी होती है। यह मंच हमें अपनी बात कहने और सुनने का अवसर देगा। - राशि पाराशरी
- महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समाज के समर्थन की जरूरत होती है। यह पहल उस समर्थन को मजबूत करेगी। - स्मिता यादव
- बच्चियों और महिलाओं को प्रेरित करने के लिए यह अभियान बहुत कारगर साबित होगा। - डॉ. बिंदिया सक्सेना
- नई पीढ़ी की लड़कियों को सफलता की कहानियों से प्रेरणा मिलेगी और वह अपने सपनों को पूरा करने का हौसला जुटा पाएंगी। -रचना सक्सेना

चुनौतियों के बीच संभाला जीवन
फरहत नकवी ने बताया कि अगर मेरे जैसी औरत समाज में एक नाम पा सकती है तो मुझे उम्मीद है कि हर औरत अपने जीवन में आगे बढ़ सकती है। मैंने अपने जीवन में बहुत सारे चुनौतियों से जीवन को संभाला है। महिला दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों, उनके संघर्षों और उपलब्धियों को मान्यता देने का अवसर है। इस मौके पर महिलाएं अपने विचार और सुझाव साझा कर सकती हैं। इससे समाज को अधिक समावेशी और समानता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed