फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE sacked for molesting female lawyer

Moradabad: महिला वकील से छेड़खानी करने वाला टीटीई बर्खास्त, बरेली से दिल्ली जा रही थी महिला

Sat, 09 Jul 2022 03:30 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 03:30 AM IST
सार

महिला वकील को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन उसका रिजर्वेशन नहीं था। टीटीई रवि राणा से बात करने पर उसने उन्हें सीट देने का आश्वासन देते हुए कोच में आने को कहा और कोच में चढ़ते ही उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
TTE sacked for molesting female lawyer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने महिला वकील को कोच में बुलाकर छेड़खानी करने के मामले में रेलवे ने आरोपी टीटीई रवि मीणा को बर्खास्त कर दिया है। यह घटना तीन जून को रात साढ़े 12 बजे बरेली जंक्शन पर हुई थी। 

विज्ञापन


महिला वकील को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन उसका रिजर्वेशन नहीं था। टीटीई रवि राणा से बात करने पर उसने उन्हें सीट देने का आश्वासन देते हुए कोच में आने को कहा और कोच में चढ़ते ही उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला वकील इस पर शोर मचाते हुए ट्रेन से उतर गईं। पहले उन्होंने स्टेशन मास्टर के पास जाकर शिकायत पुस्तिका में टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज की, उसके बाद थाना जीआरपी जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोपी टीटीई रवि राणा भी इस बीच थाने पहुंच गया। उसने पैरों पर गिरकर माफी मांगी तो महिला वकील ने उससे माफीनामा लिखवाकर थाने में समझौतानामा दे दिया। इसके बाद थाने में तो एफआईआर दर्ज नहीं हुई लेकिन रेलवे ने शिकायत पुस्तिका में दर्ज शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को टीटीई को बर्खास्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed