फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE dies after falling from Faizabad-Delhi Express

फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से गिरकर टीटीई की मौत

Tue, 19 Oct 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
TTE dies after falling from Faizabad-Delhi Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। बरेली जंक्शन पर रविवार देर रात फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से गिरकर एक टीटीई की मौत हो गई। टीटीई मुरादाबाद के थाना नगर कोतवाली का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक अमीराम ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 12:30 बजे के बाद हुआ। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से उतरने के दौरान ट्रेन से गिरने की वजह से मुरादाबाद के रहने वाली टीटीई दर्शन पाल की मौत हो गई। जेब में रखे आईडी कार्ड के जरिए मृतक के नाम और पते के संबंध में जानकारी हुई। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान टीटीई ने धीमी गति से चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इसी बीच पांव फिसलने की वजह से वह पटरियों पर जा गिरे। उन्होंने बताया ट्रेन से हादसा होने की सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed