{"_id":"60ad52a08ebc3e00b155770e","slug":"trying-to-raise-sarsham-schoolgirl-brother-beaten-bareilly-news-bly4476211100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम छात्रा को उठाने की कोशिश, भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम छात्रा को उठाने की कोशिश, भाई को पीटा
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आरोपी पुलिस का मुखबिर होने पर नहीं हो रही थी कार्रवाई
विज्ञापन
घटना के बीस दिन बाद एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने दस लोगों पर लिखी रिपोर्ट
बरेली। दबंगों ने सरेशाम भाई के साथ जा रही युवती को उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। युवती का कहना है कि दबंग पुलिस के मुखबिर हैं इसलिए दो बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी के आदेश पर घटना के बीस दिन बाद दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रेेमनगर के बानखाना की एक युवती बरेली कालेज में स्नातक की छात्रा है। कुछ समय वह कोचिंग के बाद ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। कोहाड़ापीर के ज्ञान मेडिकल के पास कुछ लड़के उसका पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसते थे। उसने पुलिस से शिकायत की तो मोहल्ले के सभ्रांत लोगों ने कोहाड़ापीर चौकी में लिखित समझौता करा दिया। पांच मई की शाम छह बजे वह भाई के साथ टेलर की दुकान जा रही थी। बानखाना चौराहे के पास आरोपियों ने उसे पकड़कर ले जाने लगे। विरोध पर भाई को पीटा। आरोपी सुभान और अदनान ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और घसीट कर एक घर में ले जाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। उसने कोहाड़ापीर चौकी के बाद प्रेमनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। युवती का कहना है कि एक आरोपी पुलिस का मुखबिर है इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अब एसएसपी के आदेश पर सुभान, शकील, अदनान, वाले, बाबू, दानिश, फात, समन, अमन और राजा के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बीस दिन बाद एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने दस लोगों पर लिखी रिपोर्ट बरेली। दबंगों ने सरेशाम भाई के साथ जा रही युवती को उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। युवती का कहना है कि दबंग पुलिस के मुखबिर हैं इसलिए दो बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी के आदेश पर घटना के बीस दिन बाद दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।