{"_id":"63935ba242dfb6133d5b1abc","slug":"truck-trample-groom-s-brother-while-taking-selfie-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बरात में सेल्फी ले रहे दूल्हे के भाई की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने वर-वधू को बिना बताए डलवाए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बरात में सेल्फी ले रहे दूल्हे के भाई की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने वर-वधू को बिना बताए डलवाए फेरे
Fri, 09 Dec 2022 09:30 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:30 PM IST
सार
गुरुवार रात थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला निवासी सतीश की बेटी कामिनी की शादी थी। बताते हैं कि उसकी बरात बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के कैमुआ गांव से आई थी। रात करीब दस बजे बरात चढ़ रही थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था, दूल्हे का 20 वर्षीय भाई आकाश डांस करते हुए सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-बदायूं हाईवे पर विजय नगला में बरात चढ़त के दौरान सेल्फी लेते समय दूल्हे के 20 वर्षीय भाई आकाश की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना दूल्हा दुल्हन को नहीं दी। उनके रात में ही फेरे डलवाकर रात 12 बजे दुल्हन को विदा कर दिया गया। युवक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला निवासी सतीश की बेटी कामिनी की शादी थी। बताते हैं कि उसकी बरात बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के कैमुआ गांव से आई थी। रात करीब दस बजे बरात चढ़ रही थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था। तमाम बराती डांस कर रहे थे, जबकि उसका 20 वर्षीय भाई आकाश पुत्र संतोष कुमार बरेली-बदायूं हाईवे पर डांस करते हुए सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान बरेली की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने आकाश को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर कुछ बराती उसे कार में डालकर बरेली ले गए। तो वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस वहां पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
परिवार वाले युवक को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इसकी सूचना बरातियों तक पहुंची तो उनमें मातम पसर गया लेकिन उन्होंने दूल्हा और दुल्हन को इसकी जानकारी नहीं दी। रात में ही उनके फेरे डलवाए गए। लड़की पक्ष ने रात में ही दुल्हन को विदा कर दिया। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है। परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन