{"_id":"666792b4a3baf264b10f90e7","slug":"truck-overturned-in-ditch-truck-owner-lost-his-life-bareilly-news-c-396-1-bas1001-85-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजरफुट से भरा ट्रक खाई में पलटा, दबने से ट्रक मालिक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजरफुट से भरा ट्रक खाई में पलटा, दबने से ट्रक मालिक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। सिरौली-अलीगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव खैलम देहजागीर के पास बजरफुट से भरा ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से ट्रक मालिक की जान चली गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रक चालक लालकुआं से ट्रक में बजरफुट लेकर सोमवार सुबह थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम देहजागीर के पास निवासी लइक अहमद के निर्माणाधीन मकान पर उतारने आया था। इसी दौरान पीछे करते समय ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से गांव देवीपुरा निवासी पवन की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मोनू दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर शव निकलवाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद
--
हादसे में ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत
भमोरा। जंगल से पशुओं को चराकर लौट रहा ग्रामीण सड़क हादसे में घायल हो गया था। अब सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
ग्राम रामपुर बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामलाल रविवार शाम जंगल से पशुओं को चराकर घर वापस लौट रहे थे। तभी देवचरा-अलीगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां सोमवार सुबह प्रेमपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी सोमवती, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। संवाद
विज्ञापन
--
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
आंवला। सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें घायलों को सीएचसी से रेफर किया गया है।
सोमवार दोपहर को भमोरा रोड पर एक कान्वेंट स्कूल के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई थीं। पहली बाइक पर थाना बिशारतगंज निवासी रामसेवक थे, जो कि बदायूं रोड स्थित एक ईंट-भट्ठे से काम कर वापस आ रहे थे। दूसरी बाइक पर देवीपुरा गांव निवासी शेर सिंह व गुलमीत सवार थे। हादसे में गंभीर घायल रामसेवक को जिला अस्पताल व अन्य दोनों घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद