फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck hits cars and bikes on Bada bypass in Bareilly

बरेली में बड़ा बाईपास पर फिर हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाइक भी चपेट में आईं; देखिए VIDEO

Fri, 11 Aug 2023 06:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 06:48 AM IST
सार

बड़ा बाईपास स्थित नवदिया झादा चौराहे पर गुरुवार शाम को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दो बाइकें भी उसकी चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।  

विज्ञापन
Truck hits cars and bikes on Bada bypass in Bareilly
बड़ा बाईपास पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास स्थित नवदिया झादा चौराहे पर फिर हादसा हो गया। बड़ा बाईपास के घोषित ब्लैक स्पॉट पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी। फ़िर दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार और कार सवार घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बड़ा हादसा होने से टल गया। यह हादसा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे की फुटेज देखकर लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीसलपुर में कार्यरत विद्युत निगम के जेई जितेंद्र कुमार गुरुवार शाम करीब छह बजे कार से बरेली आ रहे थे। बड़ा बाईपास का नवदिया झादा चौराहे पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आया ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक जेई की कार को चपेट में लेते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। सड़क पर खड़े बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन

हादसा होता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। बता दें कि इसी जगह पर 26 जुलाई को तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार, दो बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed