फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   truck hit the car of devotees going to visit Manauna Dham five injured in Bareilly

Bareilly News: मनौना धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही समेत पांच घायल

Mon, 23 Jun 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

बरेली में बदायूं रोड स्थित बगिया चौराहे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। मनौना धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे सिपाही समेत पांच श्रद्धालु घायल हो गए। 

विज्ञापन
truck hit the car of devotees going to visit Manauna Dham five injured in Bareilly
अस्पताल में घायल सिपाही व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में मनौना धाम जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह हापुड़ निवासी 38 वर्षीय कमल सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में कमल सिंह के अलावा राजबाला, भारती व अवधेश समेत पिंटू सवार थे। कार चला रहे अवधेश सिपाही हैं। बदायूं रोड पर बल्लिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह की छेड़खानी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले महिला और बच्चे की गई थी जान
मनौना धाम जाने वाली रोड खराब होने और वाहनों की अधिक रफ्तार होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को हरदोई और फर्रुखाबाद से मनौना धाम आए श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया था। हादसे में एक महिला और उसके दो साल के भांजे की मौत हो गई थी।

फूल तोड़ते समय ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
थाना किला क्षेत्र के कटघर निवासी 22 वर्षीय राज नाम के युवक की सोमवार सुबह हादसे में मौत हो गई। राज किला मंडी स्थित राजीव की फूलों की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि सुबह राजीव ने राज को महेशपुर की तरफ फूल तोड़ने के लिए भेजा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फूल तोड़ते समय राज रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना दुकान मालिक ने मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राज के भाई ने दुकान मालिक राजीव पर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, राजीव से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed