{"_id":"5cf97e66bdec2207514f4846","slug":"truck-helper-dies-in-truck-container-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसाः ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में ट्रक के हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसाः ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में ट्रक के हेल्पर की मौत
Fri, 07 Jun 2019 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्हागंज (शाहजहांपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, अल्हागंज (शाहजहांपुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोयला ज्ञानपुर के पास बुधवार रात करीब एक बजे ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। कंटेनर का चालक और हेल्पर हादसे के बाद भाग गए।
विज्ञापन
शामली के खेड़ीकरमु निवासी रवि कुमार (27) मुजफ्फरनगर के थाना तिताबी क्षेत्र के गांव दोलरी निवासी मनोज कुमार (36) के साथ ट्रक पर हेल्पर के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
दोनों लोग बुधवार रात लखनऊ से ट्रक में चोकर लादकर मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे ट्रक जब अल्हागंज क्षेत्र के गांव कोयला ज्ञानपुर पहुंचा तो सामने से आ रहे कंटेनर ने ट्रक में साइड से टक्कर मार दी। इससे ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई और ट्रक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर के चालक और हेल्पर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बाल-बाल बचे ट्रक चालक ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शामली से आए हेल्पर के पिता को सौंप दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी सविता है जो गर्भवती है।