{"_id":"65fc3ecf611bb20c730ab42d","slug":"truck-driver-dies-due-to-head-injury-after-falls-from-chair-at-dhaba-in-bareilly-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका ट्रक चालक कुर्सी से गिरा, सिर में चोट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका ट्रक चालक कुर्सी से गिरा, सिर में चोट लगने से मौत
Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST
सार
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर ट्रक चालक कुर्सी से गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर कुर्सी से गिरने की वजह से ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर देहात के झींझक निवासी मुख्तार खान (64) के तौर पर हुई है। वह ट्रक लेकर कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे उन्होंने हाईवे किनारे के एक ढाबे पर ट्रक रोका। ट्रक से उतरकर वह खाना खाने के लिए एक कुर्सी पर बैठ रहे थे, अचानक से असंतुलित होकर गिर गए। सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से खिरका सीएचसी भिजवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आशंका है कि चालक को हार्ट अटैक आया हो। सिर में चोट लगने से खून भी काफी बह गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन