फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck driver dies at truck touches HT line

एचटी लाइन से ट्रक में उतरा करंट, मौत

Sat, 27 Jan 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 27 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies at truck touches HT line
प्रेशर से उठ रहा ट्रक का ट्रॉला ऊपर से गुजरी 11 हजार की लाइन से छू गया, जिससे करंट की चपेट में आकर बरेली निवासी ट्रक चालक सुहेल अहमद(35) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बरेली के मोहल्ला काजी टोला, ओल्ड सिटी, थाना बारादरी निवासी सुहेल अहमद ट्रक में मौरंग भरकर शुक्रवार को राजामंडी गांव पहुंचा। राजामंडी बाजार में स्थित गुरु नानक धर्मकांटा पर वजन कराकर वहीं ट्रक खाली करने के लिए उसने प्रेशर से ट्रॉला उठा दिया। मौरंग खाली होने पर ट्रक खुद धीरे-धीरे आगे सरकने लगा, तो वह उसे रोकने के लिए ट्रक पर चढ़ने के लिए दौड़ा, तब तक उठा हुआ ट्रॉला ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। जैसे ही चालक ने ऊपर चढ़ने के लिए ट्रक का हैंडल पकड़ा वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। जिससे कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed