{"_id":"69337561e3089732100f2cd7","slug":"truck-caught-fire-in-front-of-a-petrol-pump-on-bareilly-bisalpur-road-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेट्रोल पंप के सामने ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेट्रोल पंप के सामने ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो
Sat, 06 Dec 2025 05:52 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:52 AM IST
सार
बरेली के भुता क्षेत्र में बरेली-बीसलपुर मार्ग पर रसूला पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने ट्रक रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक बना आग का गोला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के भुता क्षेत्र में बरेली-बीसलपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ जाम लगा रहा।
विज्ञापन
बरेली-बीसलपुर मार्ग पर रसूला पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे आटा, मैदा से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक ने ट्रक रोका और तुरंत नीचे कूद गया। कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
ट्रक में रखा कुछ ही सामान बचा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी की बौछार कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। ट्रक में रखा सामान कुछ सुरक्षित बच गया है।
विज्ञापन
ट्रक में आग लगने के कारण मार्ग के दोनों और वाहनों को रोक दिया गया था, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। आग बुझाने के बाद वाहनों को आवागमन सुचारू किया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रक चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन