फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triveni Express canceled again for 15 days

त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 दिन के लिए फिर रद्द

Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Triveni Express canceled again for 15 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अब 14 अप्रैल तक नहीं चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन

पूर्णागिरि देवी मंदिर जाने वालों को होगी परेशानी

बरेली। 31 मार्च तक निरस्त रहने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अब 14 अप्रैल तक नहीं चलेगी। ऐसे में पूर्णागिरि देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
टनकपुर में पूर्णागिरि का मेला मंगलवार से शुरू हो चुका है। मेले में कासगंज, हाथरस, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, मथुरा आदि शहरों से हजारों श्रद्धालु जाते हैं। कोरोना काल से पहले इज्जतनगर रेल मंडल हर साल दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। श्रद्धालुओं को केवल रोडवेज बसों का ही सहारा है। अब तक जंक्शन से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी और जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से लोग टनकपुर जाते थे। रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च तक निरस्त किया था। अब इस ट्रेन का संचालन 15 दिन और यानी 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। हालांकि जनशताब्दी एक्सप्रेस चल रही है। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि अब 14 अप्रैल तक त्रिवेणी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
विज्ञापन

पांच अप्रैल से चलेगी दिल्ली-शाहजहांपुर पैसेंजर

बरेली। रेलवे बोर्ड ने पांच अप्रैल से दिल्ली शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में साधारण टिकट से यात्रा की जा सकेगी। 22 मार्च के बाद साधारण टिकट से यात्रा कराने वाली ये पहली ट्रेन होगी। जिसमें यात्री बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने पानीपत-नई दिल्ली, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र, पलवल-शकूबस्ती, दिल्ली जंक्शन-रोहतक, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी-मेरठ कैंट-रेवाड़ी, समेत 71 ट्रेनों को चलाने का निर्देश दिया है। इसमें नई दिल्ली-पलवल भी शामिल है। इसी तरह सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि जंक्शन समेत रूट के सभी स्टेशनों पर साधारण टिकट की विंडो खोलने की तैयारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed