फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trivatinath Sugar Mill begins sugarcane crushing season in Bareilly

Bareilly News: नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ, गन्ना किसानों को जारी हुआ पहला इंडेंट

Mon, 17 Nov 2025 09:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 09:48 PM IST
सार

बहेड़ी तहसील क्षेत्र में नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल में सोमवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर फैक्टरी परिसर में हवन पूजन किया गया। इसके बाद मिल प्रशासन ने किसान समितियों को पहला गन्ना इंडेंट जारी किया। 

विज्ञापन
Trivatinath Sugar Mill begins sugarcane crushing season in Bareilly
हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल में सोमवार को हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ हो गया। पूजन के बाद मिल प्रशासन ने किसान समितियों को पहला गन्ना इंडेंट जारी किया, जिससे किसानों में उत्साह देखने को मिला। चीनी मिल में 24 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में चीनी मिल के अध्यक्ष रामसेवक भारद्वाज, सीताराम मोहत, एमडी अश्वनी अग्रवाल, मिल संचालन मंडल के सदस्य, चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) विनोद कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) सुरेन्द्र उपाध्याय, अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। नए पेराई सत्र की शुरुआत को लेकर मिल परिसर में पूरे उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


किसानों से कोल्हू-क्रेशर पर गन्ना न बेचने की अपील
मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) सुरेन्द्र उपाध्याय ने किसानों से कहा कि वे अपना गन्ना औने-पौने दामों में कोल्हू या क्रेशर पर न बेचें। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपनी संपूर्ण गन्ना फसल नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल को ही आपूर्ति करें, ताकि उन्हें सही कीमत और समयबद्ध भुगतान प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 फीसदी स्टेटा उत्पादन शासन से स्वीकृत, किसानों को नहीं होगी दिक्कत
उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा प्रयास करके किसानों के 85 प्रतिशत स्टेटा उत्पादन को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके चलते किसी भी किसान को गन्ना सप्लाई में रुकावट या पर्चियों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी किसानों को उनकी निर्धारित मात्रा के अनुसार समय पर पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

साफ-सुथरा और मिट्टी रहित गन्ना सप्लाई करने की अपील
मिल प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया कि वे जड़, पत्तियों, मिट्टी व गंदगी रहित साफ-सुथरा, ताज़ा और स्वस्थ गन्ना ही सप्लाई करें। निर्धारित शिफ्ट में गन्ना लाने से मिल के संचालन में सुगमता बनी रहेगी और किसानों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

नव निर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल की शुरुआत से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद की नई किरण जागी है। पेराई शुरू होने के साथ ही लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

केसर चीनी मिल ने 90 लाख कुंतल के लक्ष्य के साथ पेराई सत्र आरंभ किया
केसर शुगर मिल का विधिवत पूजन करके सत्र 2025 -26 का शुभारंभ कर दिया गया। वैसे तो केसर चीनी मिल ने 18 नवंबर को पेराई सत्र आरंभ करने की घोषणा की थी। लेकिन अचानक ही 17 नवंबर की शाम को मिल में पूजा अर्चना के साथ मिल के सीईओ शरत मिश्र ने केन कैरियर मे गन्ना डालकर शुभारंभ किया।

शरत मिश्र ने बताया मिल मंगलवार ११ बजे से लगातार चलेगी। क्षेत्र के किसानों की परेशानी को देखते हुए चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू कर दिया गया है। किसानों से जो वायदा किया गया है वह पूरा किया जाएगा। किसान साफ सुथरा गन्ना मिल को आपूर्ति करें। इस बार 90 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर बैल गाड़ी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली कृषकों का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पंकज कांडपाल, अंशुमल गर्ग, रविंदर सिंह, विकास शर्मा, देवेंद्र कांडपाल, संजय पांडे, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed