{"_id":"579915e34f1c1bbf6121e632","slug":"trident-boosted-security-ring-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल की सुरक्षा को रिंग रोड बनाने में तेजी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिशूल की सुरक्षा को रिंग रोड बनाने में तेजी आई
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा और चारो ओर पेट्रोलिंग के लिए किसानों से सर्किल रेट से दो गुने पर सीधे जमीन खरीदी जाएगी। तहसीलदार (सदर) और एसएलओ कार्यालय के स्टाफ ने संयुक्त रूप से जमीन खरीदने का खाका तैयार कर लिया है। 43,58,46,100 रुपये से यह जमीन खरीदी जाएगी। इसमें जमीन की कीमत 41,55,660 रुपये होगी, जबकि उस पर बने भवनों का मूल्य 2,02,90,500 रुपये आंका गया है।
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से रक्षा मंत्रालय ने बरेली के त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा की दृष्टि से रिंग रोड बनवाकर पेट्रोलिंग कराने का सुझाव दिया था। इसके लिए बाउंड्रीवाल के आसपास की जमीन अधिग्रहीत करने का फैसला लिया गया था लेकिन अधिग्रहण के लिए कानून न होने के कारण प्रदेश सरकार ने सीधे किसानों से जमीन खरीदने का फैसला लिया है इसीलिए सिविल एंक्लेव की तर्ज पर रिंग रोड के लिए सर्किल रेट की दो गुना राशि में इस जमीन को खरीदने के उद्देश्य से खाका तैयार किया गया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कई बार राज्य सरकार और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था। उसी के बाद जमीन खरीदने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन
गांव जमीन (मीटर में)
नगरिया कला 796.87
कंजादास पुर 5317.87
भूड़ 5470
करमपुर चौधरी 861
चावड़ 7112
पीरवहोड़ा 4907
मुड़िया अहमदनगर 6965
हाजीपुर बृजलाल 3836
-----------------------------
कुल 42,939.75
--------------------------------