फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tricolor now reaching houses

अब घरों तक पहुंच रहा तिरंगा  

Sun, 13 Aug 2017 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 13 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। 
स्कूल और सरकारी दफ्तरों में फहराया जाने वाला तिरंगा अब घरों में भी पहुंच रहा है। शहर में 15 अगस्त के लिए कई दुकानें सजी हैं। दुकानदार कहते हैं कि पहले सिर्फ दफ्तर और स्कूलों के लोग ही तिरंगा खरीदने आते थे। अब आम लोग घर, दुकान के अलावा बाइक और कार पर भी झंडा लगाने के लिए खरीद रहे हैं। बाजार में तिरंगे के रंगों से सराबोर घरों की सजावट की चीजें और फैशन एसेसरीज खूब बिक रहे हैं। 

सिविल लाइंस के दुकानदार रईस मियां ने बताया कि इस साल झूमर, कंदील जैसे सजावटी सामान पहली बार बाजार में आए हैं, जिन्हें महिलाएं खरीद रही हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के स्टीकर, देश का मानचित्र, तिरंगे आदि के स्टीकर लोग खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए प्लास्टिक के तिरंगा हैट (टोप), तिरंग स्टिक, बैज आदि मौजूद हैं। वहीं, महिलाओं के लिए तिरंगे के रंग का जूड़ा नया है। तिरंगे के रंग का प्लास्टिक का बैंड, गले में पहनने का शैश, झालरें आदि खरीदने में भी लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। बाजार में बाइक और साइकिल में लगाने के लिए स्टैंड वाले तिरंगे 150 रुपये तक उपलब्ध हैं। अपनी बाइक पर तिरंगा लगवाने पहुंचे सर्वेश कहते हैं कि स्वतंत्रता दिवस जैसे खास मौकों पर तिरंगा फहराना फर्ज है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed