फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trial was stopped, two operators were beaten up

Bareilly News: ट्रायल पर रोक लगाई, दो ऑपरेटरों को पीटा

Wed, 09 Apr 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trial was stopped, two operators were beaten up
बरेली/बिशारतगंज। जिंदल ग्रुप के नवनिर्मित एथेनॉल प्लांट में सोमवार को हुए हादसे के बाद अग्निशमन टीम के साथ ही उप आबकारी आयुक्त की टीम ने भी मुआयना किया। यहां ट्रायल पर रोक लगा दी गई है। इधर, शाम के वक्त दो ऑपरेटरों को प्रबंधन के इशारे पर पिटवाने का आरोप लगा। दोनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऑपरेटर पद पर तैनात आजमगढ़ निवासी विकास यादव व अनुज का आरोप है कि वह कंपनी की ओर से कार्यरत हैं। सोमवार को हादसे के समय अनुज की ड्यूटी थी जबकि विकास रात की ड्यूटी करके चला गया था। विकास का कहना है कि जब उसे हादसे की खबर मिली तब वह फैक्टरी में गया था। मंगलवार को फैक्टरी प्रबंधन ने हादसे की जांच के दौरान कैमरे चेक कराए तो विकास भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

प्रबंधन के लोग विकास की भी गलती मानने लगे। विकास का आरोप है कि मंगलवार को बिना पूछताछ उसकी पिटाई की गई। अनुज को भी बुरी तरह से पीटा गया। अनुज के निजी अंगों में चोट आई है। विकास के शरीर पर भी चोटों के निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद हुए हंगामे की सूचना पर पीआरबी व बिशारतगंज थाना पुलिस पहुंची। एसआई अनीस अहमद विकास को अपने साथ थाने ले आए। विकास ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। कंपनी के एचआर विशाल चौहान ने बताया कि कर्मचारियों में आपस में मारपीट हुई है, प्रबंधन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है । ब्यूरो

----

लाइसेंस व प्रमाणपत्र देखे मंगलवार को उप आबकारी आयुक्त शैलेंद्र सिंह भी टीम के साथ प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने लाइसेंस व अन्य प्रमाणपत्रों को मंगवाया। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के पास आबकारी विभाग का दो साल का लाइसेंस है, जो 2026 में समाप्त होगा। इसके बाद कागजात की कार्रवाई पूरी कर आगे बढ़ा दी जाएगी। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी मुआयना किया है। फिलहाल यहां ट्रायल पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed