फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tree fell on the inspector car while the rain in bareilly

बारिश बनी आफत: बरेली में चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे दरोगा; किसान का मकान हुआ धराशायी

Mon, 08 Jul 2024 09:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

बरेली में सोमवार को बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने से बचा। दरोगा की चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पेड़ कार के पिछले हिस्से पर गिरा। इससे दरोगा बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन
tree fell on the inspector car while the rain in bareilly
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश के दौरान रामगंगा चौकी प्रभारी की कार पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। इससे वह बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे रामगंगा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी क्रेटा कार से चौकी से थाने आ रहे थे। वह अकेले थे और कार खुद ही चला रहे थे। कैंट की दिशा में वह जंक्शन रोड की तरफ बढ़े तभी एक विशालकाय पेड़ उनकी कार पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि यह कार की छत तोड़ता हुआ पिछली सीट पर आ गिरा। 
विज्ञापन


कार जरा सी पीछे रही होती तो यह ड्राइविंग सीट पर गिर सकता था। अचानक हुए घटनाक्रम से धर्मेंद्र सिंह अवाक रह गए और कार से निकलकर बाहर आ गए। बाद में उन्होंने सहकर्मियों को बुलाया और क्रेन से कार पर पड़े पेड़ को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुता में किसान का मकान गिरा
भुता थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया हजारीलाल में बारिश के कारण एक किसान का मकान गिरकर ध्वस्त हो गया। अंचल शर्मा ने बताया कि वह रविवार की रात को परिवारजनों के साथ अपने मकान की छत के नीचे सो रहे थे। अचानक उनको आहट सी हुई की दीवारें दरक रही हैं।

उन्होंने परिजनों को जगा दिया। सभी घर से निकाल कर बाहर आ गए। इसके कुछ ही देर बाद मकान की दीवार ढह गई। उसके बाद मकान का अन्य हिस्सा भी गिरने गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। गनीमत रही कि सभी लोग पहले घर से बाहर आ गए थे।  

किसान का सारा सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी फरीदपुर को दी। इसके बाद लेखपाल रेनू राना ने जाकर जांच पड़ताल की। किसान को प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed