फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traveller protests in Rajdhani for not getting doctor

यात्री को इलाज न मिलने पर राजधानी में हंगामा

Wed, 31 Jan 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Jan 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Traveller protests in Rajdhani for not getting doctor
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया
राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। ट्रेन के प्लेटफार्म से सरकने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग भी की। जंक्शन स्टाफ और आरपीएफ के समझाने के बाद यात्री शांत हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9:45 बजे जंक्शन पर डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पहुंची। कोच नंबर बी पांच की 28 और 29 नंबर की बर्थ पर कटिहार के दो यात्री सफर कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद टीटीई के जरिये डॉक्टर की मांग की गई थी। जंक्शन पर ट्रेन का पांच मिनट का स्टापेज था। राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी, लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। नियत समय पर सिग्नल होते ही ट्रेन चलाने के संकेत दे दिये गए। ट्रेन के प्लेटफार्म से सरकते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया। एक यात्री ने चेन पुलिंग करके मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा। एक यात्री ने मामले का ट्वीट रेल मंत्री को कर दिया। आरपीएफ मौके पर पहुंची। यात्रियों को समझाया गया कि इलाज मुरादाबाद में उपलब्ध कराया जाएगा। तब जाकर राजधानी को मुरादाबाद के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


डेढ़ महीने तक नहीं चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
दिल्ली प्लेटफार्म पर मरम्मत कार्यों के चलते रेलवे बोर्ड ने दिल्ली बरेली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 31 जनवरी से 17 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। दिल्ली रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनों में शुमार इस ट्रेन के नहीं चलने से समस्या बढ़ेगी। वहीं बुधवार को आला हजरत एक्सप्रेस भी आठ घंटे देरी से रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जांच में 153 यात्री बिना टिकट पकड़े
इज्जतनगर मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक की अगुवाई में कन्नौज-रावतपुर रेलखंड पर बस रेड मजिस्ट्रेट जांच में 153 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। इनमें 148 को जुर्माना और पांच को जेल भेजा गया। यह चेकिंग आठ ट्रेनों में की गई थी। सबसे ज्यादा छात्रों को पकड़ा गया था, अधिकारियों ने छात्रों को एमएसटी बनवाने की सलाह भी दी। इज्जतनगर मंडल में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed