{"_id":"68e03f7a17d0434e0006b86a","slug":"travel-will-become-cheaper-due-to-reduction-in-toll-rates-bareilly-news-c-4-vns1074-738949-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल की दरें घटने से सस्ता होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल की दरें घटने से सस्ता होगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन टोल प्लाजा, तीनों पर घटेंगी टोल की दरें
बरेली। एनएचएआई ने टोल की दर शुक्रवार रात 12 बजे से चार फीसदी घटा दी है। अब वाहनों को कम शुल्क देना पड़ेगा। जिले में बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर, बरेली-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और बरेली-सितारगंज हाईवे लभेड़ा में एनएचएआई के टोल प्लाजा हैं। चौबीस घंटे में यहां से गुजरने वाले 60 हजार से अधिक वाहनों को लाभ मिलेगा। तीनों टोल प्लाजा से करीब 75 लाख का शुल्क मिलता है, लेकिन अब इसमें करीब चार फीसदी की कमी के आसार हैं।
फरीदपुर टोल प्लाजा से 20 हजार, फतेहगंज से 30 हजार और लभेड़ा से 8-10 हजार वाहन प्रत्येक 24 घंटे में गुजरते हैं। इनमें भारी वाहनों को सबसे अधिक लाभ होगा। प्राधिकरण की स्थानीय इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने बताया कि आमतौर पर टोल की दरें अप्रैल में घटती-बढ़ती हैं, लेकिन इस बार थोक मूल्य सूचकांक कम होने की वजह से टोल की दरें पहले ही घटाई गईं हैं। अब सौ रुपये की जगह 95 रुयये टोल का भुगतान कटेगा, क्योंकि राउंड फिगर में टोल लिया जाता है। अगर टोल 50 रुपये है तो 48 नहीं होगा, लेकिन अगर 42 है तो 40 हो जाएगा। ब्यूरो