फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transport Corporation asked for action plan for operation of e-buses

Bareilly News: परिवहन निगम ने मार्गों के साथ ई-बसों के संचालन की कार्ययोजना मांगी

Sat, 29 Jun 2024 05:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation asked for action plan for operation of e-buses
बरेली। रोडवेज मुख्यालय ने रीजन के चारों डिपो में ई-बसों के संचालन के लिए मार्गों समेत अन्य बिंदुओं पर कार्ययोजना मांगी है। दिवाली से पहले रीजन को 50 ई-बसें मिलनी हैं। पहले चरण में इन बसों का संचालन बदायूं से अलग-अलग मार्गों पर किया जाएगा। इसके लिए बदायूं में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। दूसरे चरण में शहर के पुराना बस अड्डा को ई-बस डिपो के रूप में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन

परिवहन निगम बेड़े में पांच हजार ई-बसों को शामिल कर रहा है। पहले चरण में बरेली परिक्षेत्र को 50 बसों का आवंटन होना है। यह बसें दिवाली से पहले मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों बदायूं में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू भी हो चुका है। पुराना बस अड्डा पर भी चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए स्थान तय कर लिया गया है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद ई-बस 300 किमी तक का सफर तय करेगी। दिल्ली के पास साहिबाबाद में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम पूरा हो गया है। लखनऊ के कैसरबाग में भी काम लगभग पूरा है।
विज्ञापन

बसें उपलब्ध कराने से पहले मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी है। इसमें ई-बसों के लिए उपयुक्त मार्गों के साथ-साथ सामान्य और एसी श्रेणी की बसों की उपलब्धता और उनके लोड फैक्टर की सूचना भी मांगी गई है। स्थानीय स्तर से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और रुहेलखंड डिपो की ओर से ई-बसों के संचालन की कार्ययोजना मुख्यालय भेज दी जाएगी। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि दिवाली से पहले ई-बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed