फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will run with electric engines even on short routes

Bareilly News: छोटे रूटों पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sun, 26 Mar 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Trains will run with electric engines even on short routes
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल अब छोटे रूटों पर भी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन करेगा। अब तक इन रूटों पर डेमू (डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट) ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहले चरण में बरेली सिटी-काशीपुर और बरेली सिटी-लालकुआं रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाई जाएंगी। जल्द ही इज्जतनगर मंडल को ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट) की दो रैक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडल में 80 फीसदी ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से हो रहा है। फिलहाल दो डेमू रैक को ईएमयू में तब्दील किया जा रहा है। मंडल की सभी ऑपरेशनल लाइनों का विद्युतीकरण हो चुका है। अब इन सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के संचालन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ईएमयू लोको मेंटीनेंस का प्रशिक्षण पूरा
ईएमयू रैक मिलने से पहले मंडल मुख्यालय पर ईएमयू लोको मेंटीनेंस की कार्यशाला पूरी हो गई है। डेमू शेड के कर्मचारियों को ईएमयू लोको मेंटीनेंस का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इससे ईएमयू रैक मिलने के बाद उनके संचालन में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इज्जतनगर रेल मंडल को जल्द दो ईएमयू रैक मिलने की उम्मीद है। शेड कर्मचारियों का ईएमयू प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। रैक मिलने के बाद छोटे रूटों पर डेमू की जगह ईएमयू का संचालन किया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed