फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will run at a speed of 130 km per hour on the Bareilly-Lucknow rail route

Bareilly News: बरेली-लखनऊ रेल रूट पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, तैयारी शुरू

Sun, 29 Jan 2023 08:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली होते हुए लखनऊ रूट पर अब तक ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा है। अब इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Trains will run at a speed of 130 km per hour on the Bareilly-Lucknow rail route
ट्रेन - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर रेलवे ने बरेली-लखनऊ रेल रूट पर भी 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में बरेली-मुरादाबाद के बीच 130 किमी प्रति घंटा की गति से सफल ट्रायल के बाद अब बरेली-लखनऊ के बीच ट्रायल की तैयारी है। इसके लिए सिग्नल और ट्रैक मेंटीनेंस का काम शुरू हो गया है। फरवरी के अंत तक दो बार में ट्रायल किया जाना है।

विज्ञापन

अभी ट्रेनों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा 

दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली होते हुए लखनऊ रूट पर अब तक ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा है। इस रेल खंड में कई स्थानों पर कॉसन के कारण ट्रेनों को 30 से 35 किमी की रफ्तार से चलाया जाता है। ऐसे में ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। अब बरेली-लखनऊ (240 किमी) रेल रूट पर ट्रायल किया जाना है। बरेली-शाहजहांपुर और रोजा के बीच रेल ट्रैक को अपग्रेड किया जा चुका है। कुछ स्थानों पर सिग्नल का काम बाकी है। हाल ही में शाहजहांपुर-सीतापुर के बीच भी 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल किया जा चुका है।

विज्ञापन


बरेली से लखनऊ के बीच ट्रायल होने के बाद दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेल रूट पर 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। स्टेशन मास्टर अंकुर शर्मा का कहना है कि ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रायल चल रहे हैं। जल्द बरेली-लखनऊ के बीच ट्रायल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed