फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will not run on line today and downline lines for seven hours

तीसरी बार रेलवे का मेगा ब्लॉक, आज अप लाइन पर और कल डाउन लाइन पर 7 घंटे नहीं चलेंगी ट्रेनें

Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 19 May 2019 01:07 AM IST
सार

- वाराणसी बरेली एक्सप्रेस रोजा से ही होगी वापस

विज्ञापन
Trains will not run on line today and downline lines for seven hours
फाइल फोटो

विस्तार

महीने में तीसरी बार रेलवे मेगा ब्लॉक लेकर पटरियों, स्लीपर और ओएचई लाइन की मरम्मत करेगा। रविवार को रोजा से लक्सर और सोमवार को हापुड़ से आलमनगर स्टेशन तक सात-सात घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेनें रुक-रुक कर गुजारी जाएंगी। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक, अप लाइन पर रोजा से बरेली जंक्शन दोपहर 11.15 से 4.15, जंक्शन से मुरादाबाद 11.30 से 4.30 और मुरादाबाद से लक्सर तक 1.15 से शाम 6.15 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन


वाराणसी से बरेली आने वाली एक्सप्रेस जंक्शन और रोजा और सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा और शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी, जबकि दरभंगा से अमृतसर जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हापुड़ से मुरादाबाद सुबह 9.40 से दोपहर 1.40 बजे, मुरादाबाद से बरेली 12.10 से 4.10 बजे, बरेली से शाहजहांपुर दोपहर 1.10 से 5.10 और शाहजहांपुर से आलमनगर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक ब्लॉक रहेगा।


इस दौरान नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1.20 मिनट, बरेली वाराणसी डेढ़ घंटे, अकाल तख्त एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। सोमवार को भी सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा और शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed