{"_id":"5faed0898ebc3e9bb15f008c","slug":"trains-went-empty-from-junction-on-diwali-too-bareilly-news-bly4267835200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी जंक्शन से खाली गुजरी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
Link Copied
बरेली। रेल यातायात अब भी कोरोना की मार से उबर नहीं पा रहा है। दिवाली का मौका होने के बावजूद इस बार ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ नजर नहीं आई जबकि पिछले सालों में इस दौरान उनमें पैर तक रखने की जगह नहीं होती थी। एक कारण साधारण टिकट न मिलना भी रहा। सिर्फ कन्फर्म रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर आने दिया गया।
विज्ञापन
दिवाली पर रेलवे ने तीन गुना किराया बढ़ाकर दो दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई थी लेकिन ज्यादातर ट्रेनें जंक्शन से नाममात्र के यात्री लेकर ही गुजरीं। नियमित ट्रेनों में भी भीड़ नहीं दिखी। शाम को लखनऊ की ओर गई नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में गिनती के ही यात्री थे। पिछले साल दिवाली पर घर जाने के लिए लोगों की भीड़ की वजह से पंजाब मेल, त्रिवेणी, सियालदह और अवध असम एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस बार प्लेटफार्म पर भी सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।