फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains soon to Kasganj Dudengi

कासगंज के लिए जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Mon, 30 Nov 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 30 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन से रामगंगा तक ट्रैक पर ब्राडगेज का काम अभी डेढ़ महीने और चलेगा। दिसंबर तक पूरा होने के बाद ही इस पर ट्रेनें चल पाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन का कहना है कि 15 जनवरी तक यह ट्रैक शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से रामगंगा स्टेशन तक ब्राडगेज का काम काफी समय से चल रहा है। इसके चलते कासगंज और आगरा रूट के लिए महज दो-तीन ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। उन्हें भी सिटी स्टेशन से बरेली जंक्शन के उत्तर रेलवे के ट्रैक से गुजारना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ ट्रेने लेट हो रही हैं बल्कि रामगंगा स्टेशन के पास स्थित महेशपुर ठाकुरान का रेलवे फाटक काफी देर तक बंद करना पड़ता है। ऐसे में बदायूं रोड पर लंबी लाइन लग जाती है। ब्राडगेज का काम पूरा न हो पाने की ही वजह से पूर्वोत्तर रेलवे बरेली से और ट्रेनें नहीं चला पा रहा है। वैसे, ब्राडगेज का काम अगस्त तक पूरा होना था लेकिन इसमें विलंब हो गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि नेकपुर के पास चौपुला पुल के नीचे कुछ लोगों के विरोध के चलते काम प्रभावित हुआ। हालांकि उसके बाद लगातार ब्राडगेज का काम जारी है। महेशपुर ठाकुरान के पास नया ट्रैक तैयार हो चुका है। अभी बाकी काम पूरा करने में डेढ़-दो महीने का वक्त लगेगा। यह ट्रैक शुरू होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे कासगंज और आगरा तक कई नई ट्रेनें शुरू कर सकेगा। फिलहाल इस पर रामनगर-आगरा फोर्ट ट्रेन चल रही है। दो पैसेंजर भी चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल का कहना है कि यह ट्रैक जनवरी मध्य तक हर हाल में शुरू कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed