फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains may be restored on normal tickets in trains before Holi

होली से पहले ट्रेनों में सामान्य टिकट पर ट्रेनों की सुविधा हो सकती है बहाल

Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Trains may be restored on normal tickets in trains before Holi
Trains may be restored on normal tickets in trains before Holi
बरेली। होली से पहले ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने की सुविधा फिर से बहाल हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए ट्रेनों में स्लीपर कोच के साथ ही जनरल डिब्बे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की बेतहाशा भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले की तरह ही समान्य टिकट और एमएसटी पर यात्रा करने की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि अभी इसे लेकर रेलवे बोर्ड से कोई प्रस्ताव या आदेश नहीं आया है, लेकिन मुमकिन है कि होली से पहले सामान्य टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल कर दी जाए। होली के मद्देनजर ट्रेनों में कोच बढ़ाने पहले ही शुरू किए जा चुके हैं। योगनगरी- हावड़ा-दून एक्सप्रेस में दो कोच बढ़ा दिए गए हैं। इनमें एक एसी तृतीय और एक जनरल कोच है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की सुविधा- बरेली जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने आठ ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर की सुविधा शुरू की थी। इनमें लखनऊ-चंडीगढ़, इंटरसिटी, पद्मावत, फैजाबाद, और नौचंदी एक्सप्रेस शामिल है। इधर, 28 फरवरी तक कोहरे के कारण बरेली-बनारस, बरेली-प्रयागराज और जनता एक्सप्रेस रद्द चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरल टिकट बंद होने से रेलवे को हुआ भारी घाटा - जनरल टिकट बंद होने से रेलवे को भारी घाटा हुआ है। इसके बाद रेल प्रशासन माल भाड़े के साथ अब यात्रियों से आय बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। घाटे की भरपाई के लिए रेलवे प्रशासन न्यूनतम 10 रुपये के जनरल टिकट का मूल्य बढ़ाकर 30 रुपये कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed