फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains equipped with GPS fog devices to deal with fog

Bareilly News: कोहरे से निपटने के लिए जीपीएस फॉग डिवाइस से लैस हुईं ट्रेनें

Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trains equipped with GPS fog devices to deal with fog
बरेली। कोहरे से निपटने के लिए मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल की सभी ट्रेनों को जीपीएस फॉग डिवाइस से लैस किया गया है। इस बार रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के लिहाज से सिग्नल पर भी ऑल वेदर लाइट लगा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे 15 अक्तूबर से कोहरे का सीजन मानता है। कोहरे में दृश्यता कम होने से सिग्नल नजर नहीं आते। ट्रेनें लेट होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। इससे निपटने के लिए इस बार रेलवे ने अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। जीपीएस फॉग डिवाइस से लोको पायलट को रेल क्रॉसिंग, मानव रहित रेल क्रॉसिंग, कॉशन, ब्रिज, आरओबी, सीमित ऊंचाई के सब-वे, हाल्ट और रेलवे स्टेशनों की जानकारी मिल सकेगी और वे समय रहते ट्रेन की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकेंगे। डिवाइस में संबंधित रूट का पूरा डाटा रहेगा। इससे कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार ज्यादा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

पटाखे भी रहेंगे तैयार
रेलवे ने विकल्प के तौर पर सभी स्टेशनों पर सिग्नल देने के लिए पटाखे भी उपलब्ध करा दिए हैं। ये पटाखे पटरी पर लगाए जाएंगे। जैसे ही इंजन यहां से गुजरेगा, पटाखे विस्फोट करेंगे। आवाज सुनकर लोको पायलट को संदेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोहरे के मद्देनजर सभी ट्रेनों में जीपीएस फॉग डिवाइस लगाई गई हैं। कोहरे के दौरान भी ट्रेनों की रफ्तार कम नहींं होगी। यात्रा भी सुरक्षित रहेगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed