फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   trains cancelled due to rail track damaged due to rain in Pilibhit

Trains Cancelled: तेज बारिश से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त, आगरा फोर्ट सहित 24 ट्रेनें रद्द, 14 को रास्ते में रोका

Tue, 09 Jul 2024 07:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 07:52 AM IST
सार

बारिश के कारण रेल की रफ्तार थम गई है। तराई के जिलों में बारिश के कारण रेल ट्रैकों पर खासा नुकसान हुआ है। शाहगढ़ स्टेशन के पास रेलवे की एक पुलिया ही पानी में बह गई।पीलीभीत-टनकपुर, खटीमा-वनबसा रेलखंड को भी नुकसान हुआ है, जिससे कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
trains cancelled due to rail track damaged due to rain in Pilibhit
पानी में बही रेलवे की पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी और तराई इलाकों में कटान व रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को 38 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 24 ट्रेनों को रद्द तो 14 को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। इनमें रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन, टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान पीलीभीत-टनकपुर, खटीमा-वनबसा और पीलीभीत-मैलानी रेल खंड में हुआ है। लालकुआं यार्ड में भी पानी भर गया है। पीलीभीत-शाहगढ़ रेल रूट पर शारदा नदी के कटान से पटरियों के नीचे काफी हिस्सा बह गया। मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई निरस्त 
15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। वहीं, मंगलवार को 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। 05062/61 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर पैसेंजर, 25035/36 रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, 12035 टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, 05097 टनकपुर-दौरई विशेष ट्रेन, 15036/35 काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस, 05341/42 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर, 05336 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

05383/84 लालकुआं-काशीपुर-लालकुआं पैसेंजर, 05331/32 लालकुआं-मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर, 05409/10 काशीपुर-रामनगर-काशीपुर पैसेंजर, 05391/92 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर, 05394/05393 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ा।

इन ट्रेनों ने बीच में खत्म की यात्रा
- 05019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर पीलीभीत तक चलाया गया।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर रुद्रपुर तक चलाया गया।
- 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर तक चलाया गया।
- 12036 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर तक चलाया गया।
- 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को काठगोदाम के स्थान पर पंतनगर तक चलाया गया।

इनको बीच के स्टेशनों पर रोका
- 05321 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन को मझोला पकड़िया में रोका गया।
- 05322 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू ट्रेन को मझोला पकड़िया में रोका गया।
- 05369 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को किच्छा में रोका गया।
- 05351 बरेली सिटी-काशीपुर डेमू ट्रेन को पंतनगर में रोका गया।
- 05363 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को बाजपुर में रोका गया।
- 05335 काशीपुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज में रोका गया।
- 05401 बरेली सिटी-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को बहेड़ी में रोका गया।

इनको बीच के स्टेशनों से चलाया गया
- 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को पंतनगर से चलाया गया।
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को रुद्रपुर सिटी से चलाया गया।
- 12210 काठगोदाम-कानपुर एक्सप्रेस को रुद्रपुर सिटी से चलाया गया।
- 05352 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू ट्रेन को पंतनगर से चलाया गया।
- 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस को किच्छा से चलाया गया।
- 05402 लालकुआं-बरेली सिटी पैसेंजर को बहेड़ी से चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed