{"_id":"676dbc1878f7d01b58002555","slug":"trains-are-late-passengers-are-spending-the-night-on-platforms-in-winter-bareilly-news-c-4-lko1064-549332-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी, सर्दी में प्लेटफार्म पर रात गुजार रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेनों की लेटलतीफी, सर्दी में प्लेटफार्म पर रात गुजार रहे यात्री
Fri, 27 Dec 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सर्दियों में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को परेशान कर रही है। तमाम यात्रियों को सर्द रात प्लेटफार्म पर सोकर गुजारनी पड़ रही है। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दिन में बरेली होकर गुजरने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें समय से नहीं आईं।
दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर 18 ट्रेनों के निरस्त होने के कारण इस लाइन पर ट्रेनों का दबाव कम है। इसके बाद भी बाकी ट्रेनों की चाल में सुधार नहीं हो रहा। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ मेल तीन-तीन घंटे की देरी से आई। 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12429 लखनऊ दिल्ली एसी सुपरफास्ट, 22419 सुहेलदेव सुपरफास्ट, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ने भी एक-एक घंटे इंतजार कराया।
15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12372 बीकानेर-हावड़ा साप्ताहिक दो-दो घंटे की देरी से आईं। इसके अलावा 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12035 पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12369 कुंभ एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -
डेढ़ घंटे देरी से चलाई गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
बृहस्पतिवार को बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस बरेली से दो घंटे की देरी से चलाई गई। इस ट्रेन के बरेली से चलने का समय सुबह 4:55 बजे है, लेकिन इसे 6:31 बजे चलाया गया। रास्ते में भी रोकना पड़ा। इस कारण यह ट्रेन चार घंटे 40 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे है, लेकिन यह दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंची।