फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trainee Sub-Inspector Arrested for Accepting Bribe in Bareilly

UP News: बरेली में रिश्वत लेते प्रशिक्षु दरोगा गिरफ्तार, बोला- सीओ और इंस्पेक्टर को भी देना पड़ता है हिस्सा

Fri, 08 May 2026 07:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 08 May 2026 07:05 PM IST
सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को प्रशिक्षु दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दरोगा ने एक युवती से पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। 
 

विज्ञापन
Trainee Sub-Inspector Arrested for Accepting Bribe in Bareilly
आरोपी विमल चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाने की बैरियर टू पुलिस चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा विमल चौहान को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी दरोगा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। दरोगा की भर्ती मृत आश्रित कोटे से हुई है। उसने पीड़ित से कहा था कि उसे इंस्पेक्टर और सीओ समेत अधिकारियों को हिस्सा देना पड़ेगा। 

विज्ञापन

 

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद में दरोगा विमल चौहान ने एंजिला मैसी नाम की युवती से बीस हजार रुपये मांगे थे। एंजिला के पिता रोहित आनंद मैसी ने अपनी बेटी और बेटे आदि पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इज्जतनगर थाने के इस प्रशिक्षु दरोगा पर मामले की विवेचना थी। वह आरोपी बनाए गए बेटे और बेटी को परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजिला की शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और बैरियर टू चौकी पर ही दरोगा विमल चौहान को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। डेलापीर स्थित उसके किराये के कमरे की तलाशी लेने टीम पहुंची जो बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed