फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train from Bareilly only three days a week getting confirmed ticket to Mumbai is not easy

Railway News: बरेली से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन, मुंबई के लिए आसान नहीं कन्फर्म टिकट

Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
सार

बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन है। इनमें कन्फर्म टिकट के लिए लोगों को तीन महीने पहले तक टिकट बुक कराना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Train from Bareilly only three days a week getting confirmed ticket to Mumbai is not easy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा की वर्षों पुरानी मांग पहले से फाइलों में कैद है। अब बरेली-मुंबई के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी अटक गया है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ट्रेन है। कन्फर्म टिकट के लिए लोगों को तीन महीने पहले तक टिकट बुक कराना पड़ रहा है। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में छह महीने से अटका पड़ा है।

विज्ञापन


बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की किसी भी श्रेणी में अगले तीन महीने तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। कई तारीखों में यह ट्रेनें नो रूम हैं। ऐसे में लोगों को ज्यादा कीमत देकर तत्काल टिकट लेना पड़ रहा है या फिर फ्लाइट से यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ रहा।
विज्ञापन


नवंबर तक वेटिंग की स्थिति 50 से लेकर 170 तक है। स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियों में सबसे ज्यादा तारीखों में नो रूम है। बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम, लालकुआं, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों के यात्री भी मुंबई की ओर ट्रेन से यात्रा के लिए बरेली पर ही निर्भर हैं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरेली-मुंबई-बरेली के बीच ट्रेनें
  • 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शनिवार)
  • 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल बरेली एक्सप्रेस (प्रत्येक सोमवार)
  • 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार)
  • 22975 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस (प्रत्येक बृहस्पतिवार)
  • 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन (प्रत्येक शुक्रवार)
  • 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन (प्रत्येक बुधवार)

सप्ताह में तीन दिन प्रस्तावित है स्लीपर वंदे भारत का प्रस्ताव
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2025 तक यह ट्रेन दौड़ने लगेगी। स्लीपर वंदे भारत के संचालन के लिए फिजिबिलटी के आधार पर तीन रूटों का चयन भी कर लिया गया है। वर्तमान में बरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बांद्रा टर्मिनल और मुंबई सेंट्रल रूटों पर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन तीन में से ही एक रूट पर वंदे भारत चलाई जाएगी।

बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर का संचालन प्रस्तावित है। बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का भी सप्ताह में एक के स्थान पर दो दिन संचालन प्रस्तावित है। आने वाले दिनों में इस रूट के यात्रियों को ज्यादा ट्रेनें और सुविधाएं मिलेंगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed