{"_id":"5e20c2f38ebc3e4afc0891c0","slug":"train-bareilly-news-bly392231551","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर बर्खास्त सिपाही ने किया हंगामा और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर बर्खास्त सिपाही ने किया हंगामा और पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन पर आरपीएफ ने बर्खास्त सिपाही कोे हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर उसने आरपीएफ जवानों से हाथापाई भी की।
अनिल कुमार बदायूं से बर्खास्त सिपाही है। बुधवार देर रात नशे में धुत होकर वह जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर यात्रियों से अभद्रता करने लगा। विरोध पर उसने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर सिटी स्टेशन के आरपीएफ सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। यात्रियों की मदद से उसको पकड़ने के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर चालान कर दिया गया। सिटी स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि थाने में सुबह सिपाही का नशा उतरने पर वह रोने लगा, बोला कि बिना बताए अधिक छुट्टी लेने पर उसे बर्खास्त किया गया। एक साल से परेशान हूं। संवाद