{"_id":"5e10c3358ebc3e87d4689269","slug":"train-bareilly-news-bly3906312140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्वेशन सुपरवाइजर टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्वेशन सुपरवाइजर टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया रिजर्वेशन सुपरवाइजर।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल आरक्षण केंद्र पर था तैनात, इज्जतनगर सीआईबी ने की कार्रवाई
बरेली। रेलवे के आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी में रेलकर्मियों की संलिप्तता लगातार सामने आ रही है। इज्जतनगर मंडल की सीआईबी (अपराध अधिसूचना शाखा) ने नैनीताल के रिजर्वेशन सुपरवाइजर को तत्काल टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। इससे पहले बदायूं और उझानी में भी रिजर्वेशन आफिस के कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं।
इज्जतनगर रेल मंडल की सीआईबी के निरीक्षक मयंक चौधरी ने एएसआई बृजमोहन शर्मा, फेरू सिंह राणा, कांस्टेबल हेमंत कुमार, मनोज कुमार और आरपीएफ काठगोदाम के इंस्पेक्टर के साथ नैनीताल में रोडवेज बस स्टैंड स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र पर छापा मारा। यहां पर कई दिनों से तत्काल टिकट पर अतिरिक्त रुपये वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने यहां तैनात रिजर्वेशन सुपरवाइजर प्रवीण कुमार निवासी रेलवे कालोनी, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12,645 रुपये मूल्य के छह आरक्षित टिकट बरामद हुए, जिनमें पांच तत्काल और एक स्लीपर क्लास का था। टीम के मुताबिक आरोपी सुपरवाइजर प्रवीण ने बताया है कि वह काठगोदाम में प्रति सीट सौ रुपये अतिरिक्त लेकर यह टिकट बेचता था। जांच में काठगोदाम के टिकट दलालों से भी उसके जुड़े होने के सबूत मिले हैं। निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर सुपरवाइजर प्रवीण कुमार को काठगोदाम आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।