{"_id":"5e06665d8ebc3e88010672e3","slug":"train-bareilly-news-bly389698974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज-बरेली ट्रैक पर जल्द रफ्तार भरेगी डेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-बरेली ट्रैक पर जल्द रफ्तार भरेगी डेमू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर मंडल को मिला एक डेमू रैक
कासगंज ट्रैक पर समय सारिणी तय होते ही चलाने की तैयारी
बरेली। रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर रेल मंडल को गुजरते साल में नई सौगात दी है। डेमू का एक रैक मंडल मुख्यालय को मिल गया है। समय सारिणी तय होते ही कासगंज-बरेली-कासगंज के लिए डेमू शुरू हो जाएगी। ऑपरेटिंग विभाग ट्रेन के संचालन की तैयारी में जुट गया है।
कासगंज से बरेली के बीच डेमू ट्रेन का लंबे समय से इंतजार था। चार दिन पहले ही चेन्नई की आईसीएफ (इंट्रीग्रल कोच फैक्ट्री) से एक डेमू रैक इज्जतनगर मंडल को मिल गया है, जिसका संचालन कासगंज रेल ट्रैक पर किया जाएगा। ऑपरेटिंग विभाग ने डेमू को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड से अब समय सारणी आने का इंतजार है। समय सारणी आते ही डेमू कासगंज-बरेली-कासगंज रूट पर रफ्तार भरने लगेगी।
पीलीभीत और लालकुआं के लिए एक और डेमू चलाने की मांग
यहां बता दें कि सितंबर 2018 में इज्जतनगर रेलमंडल को मिली डेमू ट्रेन बरेली सिटी से पीलीभीत और लालकुआं के बीच चलाई जा रही है। यात्रियों ने सिटी स्टेशन से सुबह के समय एक और डेमू चलाने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि सुबह लालकुआं के लिए एक ही डेमू ट्रेन है, जिसमें यात्री ठसाठस भरे रहते हैं। ऐसे में कुछ मिनट बाद दूसरी डेमू चलाई जाए तो यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
डेमू का रैक मिल गया है। समय सारिणी मिलने के बाद पता चलेगा कि ट्रेन किस समय दौड़ाई जाएगी।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल